rain alert : छत्तीसगढ़ में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड! इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी...पढ़ें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Update: 2023-11-23 08:01 GMT



नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते कई इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और लुढ़केगा, जससे ठंडी हवाएं भी चलेंगी। आज से कुछ दिनों तक पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर हल्की बारिश और कई जगह बर्फबारी की भी संभावना है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, एक चक्रवाती परिसंचरण आंतरिक तमिलनाडु और केरल के आसपास के हिस्सों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से 26 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 25 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की मध्यम बारिश संभव है।

जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिक्किम में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

Tags:    

Similar News