CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, उत्तरी हवा के प्रभार से तापमान में आई गिरावट, बलरामपुर सबसे ठंडा...

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, उत्तरी हवा के प्रभार से तापमान में आई गिरावट, बलरामपुर सबसे ठंडा...

Update: 2023-11-21 11:40 GMT


रायपुर। CG Weather Update छत्तीसगढ़ में नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में उत्तरी हवा के प्रभार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होकर उत्तर से आने की संभावना बन रही है। बीती रात प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर में 13.8 और जशपुर में 14.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि अब हवा उत्तर से आने के चलते आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरेगा, पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। सोमवार को प्रदेश भर में सरगुजा संभाग का बलराम सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसी प्रकार रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड अच्छी पड़ेगी, विशेषकर दिसंबर पहले सप्ताह से तो ठंड ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड काफी बढ़ने लगी है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में यह ठंड बढ़ी है।

Tags:    

Similar News