CG Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 2 कारों की हुई भीषण टक्कर, दो महिला की मौत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल.....

जिले में दो कार की आपस में टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

By :  yuvraj
Update: 2023-11-14 07:15 GMT

CG Durg News: दुर्ग जिले में दो कार की आपस में टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग पासिंग कार में सवार पांच लोग कहीं जा रहे थे।

इस दौरान मेडेसरा गांव नंदिनी थाना के पास सामने से आ रही अन्य कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में यमुना और सुषमा तिवारी नाम की दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, दो महिलाओं की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags:    

Similar News