CG Crime : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 से 4 माओवादियों को गोली लगने का दावा, सर्चिंग जारी...

CG Crime : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 से 4 माओवादियों को गोली लगने का दावा, सर्चिंग जारी...

Update: 2023-12-23 09:54 GMT


सुकमा। CG Crime सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई है। फिलहाल जवान मौके पर ही मौजूद है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिवीजन का खूंखार नक्सली कमांडर जगदीश अपनी टीम के साथ सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर मौजूद है। सूचना के बाद सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। जवान ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर पहुंचे। यहां नक्सलियों के ठिकाने को घेर लिया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हुई। दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई। करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद अब जवान सर्चिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके से कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अनुमान लगा रही है कि इस मुठभेड़ में करीब 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगी है।

Tags:    

Similar News