CG Assembly Election Result 2023 : कोंटा विधानसभा से मंत्री कवासी लखमा को मिली जीत, इतने वोटों से सीट पर किया कब्जा...

CG Assembly Election Result 2023 : कोंटा विधानसभा से मंत्री कवासी लखमा को मिली जीत, इतने वोटों से सीट पर किया कब्जा...

Update: 2023-12-03 12:04 GMT


रायपुर। CG Assembly Election Result 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. जिसमें भाजपा 55, कांग्रेस 32 और अन्य 3 पर आगे चल रही है।

बता दें कि कांग्रेस के जीत का खाता धरमजायगढ़ से खुला है। कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की। वहीं अब कोंटा विधानसभा में कड़ी टक्कर के बीच मंत्री कवासी लखमा ने जीत दर्ज कर ली है। पूरे 17 राउंड की गिनती में कवासी लखमा को 1930 वोट से जीत मिली है।

कोंटा में राउंड 17 पूर्ण होने तक के आंकड़े-

कवासी लखमा (कांग्रेस)- 32613

देवेंद्र तेलाम (जोगी कांग्रेस)- 1383

मड़कमी मासा (बहुजन समाज)- 1067

सोयम मुक्का (भाजपा)- 30683

चनाराम मरकाम (आदिदल)- 2849

जगदीश नाग (आजाद)- 1794

मनीष कुंजाम (निर्दलीय)- 28748

बीड़ा सोढ़ी (निर्दलीय)- 1444

नोटा- 3675

कुल- 104256

Tags:    

Similar News