CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम...

CG Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम...

Update: 2023-12-23 15:23 GMT

राजिम। CG Accident राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर आज शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। वहीं कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे। बताया जा रहा कि मृतक लेशराम साहू भैंसातरा का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर व राजिम थाना की टीम पहुंची है। लोगों को समझाइस देकर रास्ता खाली करवाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News