Breaking News : कल होगा साय मंत्रिमंडल का विस्‍तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण...

Breaking News : कल होगा साय मंत्रिमंडल का विस्‍तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण...

Update: 2023-12-21 15:59 GMT


रायपुर। Breaking News राजधानी रायपुर में एक बड़ी खबर प्रकाश में आ रही है। विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल शुक्रवार को किया जायेगा। राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर पौने 12 बजे रखा गया है। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 22 दिसंबर को राजभवन में साय कैबिनेट में 7 से 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है।

9 मंत्री लेंगे मंत्री पद की शपथ-

1. बृजमोहन अग्रवाल

2. ओपी चौधरी

3. राम विचार नेताम

4. दयालदास बघेल

5. केदार कश्यप

6. श्याम बिहारी जायसवाल

7. लक्ष्मी राजवाड़े

8. टंकराम वर्मा

9. लखन लाल देवांगन

Tags:    

Similar News