Bank Holiday : दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, वरना बाद में पड़ सकते हैं लेने के देने!

Bank Holiday : इन दिनों त्यौहारों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते लगातार अवकाश पड़ रहे हैं।

Update: 2023-11-23 05:40 GMT



Bank Holiday : इन दिनों त्यौहारों का सीजन चल रहा है। जिसके चलते लगातार अवकाश पड़ रहे हैं। अब नवंबर माह कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको दिसंबर माह में पड़ने वाले अवकाशों की जानकारी देने जा रहे हैं।

जो आपके बैंकिंग कार्यों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। पूरे दिसंबर माह में 18 दिन बैंक बंद रहने की खबर आ रही है। इसमें गैजेटेड हॉलीडे, साप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों को शामिल किया गया है।


Bank Holiday : आपको बता दें कि दिसंबर माह में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी छह दिन की हड़ताल भी पड़ने जा रही है। जो अवकाशों की सख्या में भारी इजाफा करने जा रहा है। अगर आपके भी बैंकिंग कार्य की जरुरत रहती है। तो अवकाशों की सूची अवश्य देखें।

4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में कामाकज पूरी तरह प्रभावित रहेगा।

इन बैंकों में भी हड़ताल

5 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया

6 दिसंबर 2023: केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

7 दिसंबर 2023: इंडियन बैंक, यूको बैंक

8 दिसंबर 2023: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र

11 दिसंबर 2023: सभी निजी बैंक

रिजर्व बैंक की Holiday List दिसंबर 2023

1 दिसंबर 2023 – राज्य स्थापना दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक अवकाश रहेगा।

3 दिसंबर 2023- रविवार

4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे

9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा

10 दिसंबर 2023- रविवार

12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी

13 दिसंबर 2023- लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

14 दिसंबर 2023- इस दिन भी लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी

17 दिसंबर 2023- रविवार

18 दिसंबर 2023- यू सोसो थाम की पुण्य तिथि के कारण मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा

19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 दिसंबर 2023- महीने का चौथा शनिवार।

24 दिसंबर 2023- रविवार

25 दिसंबर 2023- क्रिसमस के चलते देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी।

26 दिसंबर 2023- क्रिसमस समारोह के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023- क्रिसमस के कारण नागालैंड में बैंकों की छुट्टी।

30 दिसंबर 2023- यू कियांग नांगबाह के के कारण मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर 2023- रविवार

Tags:    

Similar News