Big Accident : बस स्टैंड पर यात्रियों पर चढ़ी बस, तीन की गई जान, कई घायल, पुलिस जांच में जुटी...

Big Accident : बस स्टैंड पर यात्रियों पर चढ़ी बस, तीन की गई जान, कई घायल, पुलिस जांच में जुटी...

Update: 2023-11-06 09:50 GMT


विजयवाड़ा। Big Accident आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सोमवार को सुबह पंडित नेहरू बस स्टैंड पर इंतजार कर रहे यात्रियों पर एक बस के चढ़ने से तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। राज्य के स्वामित्व वाली आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस बाड़ से टकराकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई और यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

बता दें कि पीड़ितों में एक बस कंडक्टर, एक महिला और एक लड़का शामिल है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। यह दुर्घटना प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर उस समय हुई जब गुंटूर के लिए एपीएसआरटीसी मेट्रो लग्जरी बस यात्रियों को लेने के लिए वहां पहुंची थी। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर ने रिवर्स गियर की बजाय पहला गियर डाला, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले को जांच में लिया है। 

Tags:    

Similar News