Begin typing your search above and press return to search.
Accident

MP Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की गई जान, 5 घायल...

TCP 24 News
8 Oct 2023 3:22 PM GMT
MP Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की गई जान, 5 घायल...
x
MP Accident : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की गई जान, 5 घायल...


बड़वानी। MP Accident जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया ने बताया कि मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से मजदूरों को कपास चुनने ले जाया जा रहा था। उसी दौरान ग्राम कुआं से कपाड़िया खेड़ी रोड पर मोड़ पर अचानक जानवर आ जाने से टैक्टर-ट्रॉली सीधे नाले में जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार तीन मजदूर अमित निवासी ग्राम कुआं, अनिल निवासी ग्राम गोलबावड़ी व साजन निवासी ग्राम पुष्पखेड़ा की मौके पर मौत हो गई। वहीं रणजीत निवासी पुष्पखेड़ा, खेलसिंग निवासी गोलबावड़ी, कविता निवासी ग्राम गोलबावड़ी, बाईली निवासी गोलबावड़ी व ममता निवासी गोलबावड़ी घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए ठीकरी लाया गया। वहीं पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Next Story