Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की गई जान, कई घायल...

TCP 24 News
27 Oct 2023 12:55 PM GMT
Big Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की गई जान, कई घायल...
x
Big Accident : तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की गई जान, कई घायल...


मीरजापुर। Big Accident जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के हलिया ददरी मार्ग के ददरी बंधा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह सवारियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मां-बेटे सहित पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि कटरा कोतवाली के बथुआ तिराहे से एक निजी बस करीब 40 यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के बार्डर कुशियरा मतवार गांव जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे बस जैसे ही हलिया ददरी मार्ग के ददरी बंधा मोड़ पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पटलते हुए सड़क किनारे बंधी के पास पहुंच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा है। घायलों को सीएचसी लालगंज, पटेहरा व हलिया पीएचसी ले जाया गया। लालगंज में डॉक्टरों ने 5 यात्रियों मतवार हलिया की रहने वाली मनीता, बढ़ौना गांव की रहने वाली ममता, उसका दो वर्षीय पुत्र अभिषेक, बढ़ौना के रहने वाले सत्यनारायण, दस वर्षीय विष्णु को मृत घोषित कर दिया।

Next Story