Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 8 लोगों की हुई मौत, सिर्फ एक की बची जान...

TCP 24 News
4 Oct 2023 10:41 AM GMT
Big Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 8 लोगों की हुई मौत, सिर्फ एक की बची जान...
x
Big Accident : तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, 8 लोगों की हुई मौत, सिर्फ एक की बची जान...


वाराणसी। Big Accident जिले के वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाइवे स्थित ग्राम सुरही के पास बुधवार तड़के एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार सामने जा रही ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक की जान बच गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सभी वाराणसी दर्शन-पूजन के लिए आए थे और वापस घर लौट रहे थे। तभी वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में ग्राम रुद्रपुर निवासी विपिन यादव 32 वर्ष उनकी मां गंगा देवी 48 वर्ष शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है। महेंद्र पाल 43 वर्ष अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली 40 वर्ष और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद 35 वर्ष दामोदर की पत्नी निर्मला देवी 32 वर्ष और 5 साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र 55 वर्ष भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन 24 वर्ष वाहन चला रहे थे। इस हादसे में 5 वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।

Next Story