Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मुर्गे के शिकार के चक्कर में लोहे के तार में फंसा तेंदुआ, घायल हो जाने से हुई मौत...

Rohit Banchhor
26 Sep 2023 12:56 PM GMT
CG News
x

कांकेर। CG News जिले में आए दिन जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना-जाना लगा रहता है। इस बीच, एक बड़ी घटना सामने आई है। मुर्गे के शिकार के चक्कर में एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया। इस दौरान उसकी लोहे की तार में फंस कर मौत हो गई है। बता दें कि ग्राम सिंगारभाट …

CG News

कांकेर। CG News जिले में आए दिन जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में आना-जाना लगा रहता है। इस बीच, एक बड़ी घटना सामने आई है। मुर्गे के शिकार के चक्कर में एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया। इस दौरान उसकी लोहे की तार में फंस कर मौत हो गई है।
बता दें कि ग्राम सिंगारभाट में एक तेंदुआ पहाड़ी से उतरकर खाने की तलाश में गांव में घुस गया। इस दौरान गांव में बहुत ज्यादा चहल पहल नहीं थी, लेकिन मुर्गे मुर्गियां बांग देकर लोगों को उठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

Read More : CG News : जेसीसीजे और भाजपा के 300 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में किया प्रवेश, मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल ने गमछा पहनाकर किया स्वागत…

इस दौरान वहां से मुर्गे-मुर्गियां तो भाग गए, लेकिन भूखा तेंदुआ एक घर के आंगन में रखे लोहे की तार में फंस गया। इस तार में फंसने के बाद तेंदुए ने अपने आप को उस तार से निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन तेंदुआ उससे निकल नहीं पाया। लोहे की तार में फंसे रहने और उससे निकलने की नाकाम कोशिश के दौरान तेंदुआ बुरी तरह से घायल हो गया। तेंदुए को घायल अवस्था में देखकर गांव में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना तुरंत सरपंच ने वन विभाग को दी। गांव में तेंदुआ घुसने की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

Read More : CG News : 6 आत्मसमर्पित नक्सलियों सहित 119 विद्यार्थियों ने दिलाई ओपन परीक्षा, निःशुल्क दी थी कोचिंग…

जिससे तेंदुए के रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। भीड़ को हटाकर जब तक तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश की गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी डीएफओ कृष्णा जाधव के अनुसार मुर्गा पकड़ने के दौरान दीवार और जाली के बीच फंस गया। शरीर में तार कसने की वजह से तेंदुआ घायल हो गया था, जिससे उसकी मौत हुई है। तेंदुए की उम्र का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है।

Next Story