- Home
- /
- Chhattisgarh
- /
- CG Crime : पत्नी ने...
CG Crime : पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने नदी में फेंका शव, गिरफ्तार...

कवर्धा। CG Crime जिले में हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और जीजा के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पत्नी …
कवर्धा। CG Crime जिले में हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी और जीजा के बीच अवैध प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More : CG Crime :ज्वेलर्स शॉप में डकैती की योजना बनाते 6 गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी वारदात, हथियार बरामद…
बता दें कि कुकदूर थाना क्षेत्र निवासी रामजी बैगा मानसिक रूप से कमजोर था और रात में घर से बिना बताए निकल गया था। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाशी के दौरान पुलिस को 1 सितंबर को ठेंगाटोला खार धमना नदी में रामजी बैगा की सड़ी गली लाश पानी में तैरते हुए मिली थी। मृतक के शरीर को गमछे में पत्थर डालकर शव को दबाने की कोशिश किया गया था। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
Read More : CG Crime : युवक की गला घोंटकर की थी हत्या, शव को फेंका बाड़ी में, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी मंती बाई और जीजा बिसराम बैगा के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के प्रेम के बीच रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी मंती बाई और जीजा बिसराम बैगा दोनों मिलकर रामजी बैगा को मौत के घाट उतार दिया था और सबूत छुपाने के लिए धमना नदी में गमछा में पत्थर लादकर भाग गए थे। फ़िलहाल मामले में पुलिस ने जीजा बिसराम बैगा और मंती बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
