Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : खेत में दो महिलाएं पशुओं के लिए काट रही थी चारा, तभी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, दोनों की हुई मौत...

Rohit Banchhor
24 Sep 2023 2:25 PM GMT
MP News
x

दमोह। MP News जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़ारी टपरियन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खेत में चारा काट रही दो महिलाओं की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया है। बता दें कि सुहागरानी यादव 45 …

MP News

दमोह। MP News जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़ारी टपरियन से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां खेत में चारा काट रही दो महिलाओं की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया है।
बता दें कि सुहागरानी यादव 45 वर्ष और पिंकी यादव 30 वर्ष आज सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। तभी ऊपर से हाईटेंशन लाइन अचानक नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : MP News : शिकारियों ने करंट लगाकर बिछाया था जाल, चपेट में आने से युवक और भैंस की गई जान…

इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिलाओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वो न्याय की मांग करते हुए दमोह पन्ना स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया है। वहीं बिजली दफ्तर के बाहर बैठकर प्रदर्शन कर रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाइश दे रही है, लेकिन वे यहां से हटने के लिए तैयार नहीं है। वे संबंधित लोगों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है।

Next Story