Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिरा, एक की गई जान, कई लोग दबे...

Rohit Banchhor
23 Sep 2023 3:50 PM GMT
UP News : दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिरा, एक की गई जान, कई लोग दबे...
x

गाजियाबाद। UP News उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में शनिवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे कई लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 5 लोगों को बाहर निकाला। वहीं एक की दबने से मौत हो गई। वहीं अभी भी कई लोगों की …

UP News

गाजियाबाद। UP News उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में शनिवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे कई लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 5 लोगों को बाहर निकाला। वहीं एक की दबने से मौत हो गई। वहीं अभी भी कई लोगों की दबे होने की आशंका है।

Read More : CG News : 2 अक्टूबर को कांग्रेस निकालेगी भरोसा यात्रा, CM बघेल, कुमारी शैलजा सहित कई बड़े नेता होंगे शामिल, जानें कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा

बता दें कि लोनी क्षेत्र के रूपनगर में दो मंजिला जर्जर मकान अचानक से भरभरा कर गिर गया। बताया जाता है कि बचाए गए लोगों में से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मकान बिना पिलर के बना था, मकान गिरने के बाद स्थानीय लोग पुलिस के साथ मलबा हटाने में जुटे हैं। पुलिस का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मकान का मलबा हटाने का काम अभी चल रहा है।

Next Story