Begin typing your search above and press return to search.
Article

Favourite Bhog Of Ganesh Ji : मोदक के अलावा इन चीजों का भी लगाए बप्पा को भोग, प्रसन्न होगे गजानन, अर्पित किया तो जल्द मिलेगा फल

Sharda Kachhi
22 Sep 2023 2:33 AM GMT

Favourite Bhog Of Ganesh Ji: गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश जी को मोदक के अलावा भी कई चीजें प्रिय होती हैं। जिन का भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल अपने भक्तों को देते हैं। किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती …

Favourite Bhog Of Ganesh Ji: गौरी पुत्र भगवान श्री गणेश जी को मोदक के अलावा भी कई चीजें प्रिय होती हैं। जिन का भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल अपने भक्तों को देते हैं। किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणेश जी की ही पूजा की जाती हैं। गणेश जी की सच्चे मन से आराधना व पूजा करने से घर में सुख शांति व मां लक्ष्मी का वास होता है।

मान्यता है कि गौरी पुत्र गणेश जी की पूजा अराधना में मोदक का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान श्री गणेश जी को मोदक सबसे प्रिय होते हैं। हर अवसर पर गणेश जी की पूजा में मोदक जरूर चढ़ाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदक के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान श्री गणेश को सबसे प्रिय हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे भगवान गणेश को अर्पित करने से शुभ फल मिलता है…

नारियल व मखाना

नारियल भी हर व्रत और पूजा में जरूर चढ़ता है। भगवान गणेश जी की पूजा में भी नारियल का भोग लगता है। नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मखाने का भोग भी भगवान गणेश को लगाया जाता है।

लड्डू

भगवान श्री गणेश जी को लड्डू भी काफी पसंद है। मोदक के बाद उन्हें लड्डू भी चढ़ाया जाता है। गणेश जी को लड्डू काफी पसंद है। लड्डू में बेसन का लड्डू काफी पसंद हैं, इसलिए पूजा आराधना करते वक्त बेसन के लड्डू भी भगवान श्री गणेश को अर्पित किया जाता है।

खीर

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान श्री गणेश जी को खीर भी काफी प्रिय है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब मां पार्वती खीर बनाती थी तो गणेश जी पूरा का पूरा प्याला खीर से भरा खा लेते थे। ऐसे में आप भगवान गणेश जी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं।

केला

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा पाठ में केले का भोग सभी देवी देवताओं को लगता है। भगवान श्री गणेश जी को भी केले का भोग लगाया जाता है। भगवान श्री गणेश जी को केला भी काफी पसंद है। उनकी पूजा- अराधना करते वक्त भोग में केले को भी शामिल कर सकते हैं।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story