Begin typing your search above and press return to search.
news

Flood News : बाढ़ ने मचाया हाहाकार : सड़कों और तालाबों में नहीं पता चल रहा अंतर, जान बचाने पेड़ पर चढ़ा कार सवार, दमकलकर्मियों ने बचाई जान

Rohit Banchhor
19 Sep 2023 5:52 AM GMT
Flood News : बाढ़ ने मचाया हाहाकार : सड़कों और तालाबों में नहीं पता चल रहा अंतर, जान बचाने पेड़ पर चढ़ा कार सवार, दमकलकर्मियों ने बचाई जान
x

Flood News ओडिशा के जगतसिंहपुर इलाके में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। यहां सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। सड़कों और तालाबों में अंतर ही पता नहीं चल रहा है। ऐसे में, यहां की बाढ़ वाली सड़क में एक कार फंस गई। हालांकि, लोगों की जागरूकता के चलते ओडिशा के राज्य …

Flood News ओडिशा के जगतसिंहपुर इलाके में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं। यहां सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। सड़कों और तालाबों में अंतर ही पता नहीं चल रहा है। ऐसे में, यहां की बाढ़ वाली सड़क में एक कार फंस गई। हालांकि, लोगों की जागरूकता के चलते ओडिशा के राज्य आपदा राहत बल के कर्मचारियों ने कार में सवार लोगों को बचा लिया।

दरअसल, जहां कार फंसी थी उसके पास में एक ओवरब्रिज बना था। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब कार को पानी में फंसा देखा तो तुरंत स्थानीय दमकलकर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दो लोगों को बचाया।

यह घटना रहमा-खोसलपुर रोड पर उस समय हुई जब दो लोग अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। महानदी नामक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और उसके बाद सड़क पर पानी भर गया। हालांकि, कार एक पेड़ के पास जाकर अटक गई।

वहीं, कार में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए पहले पेड़ पर चढ़ गए। हालांकि, बाद में उनमें से एक पेड़ से नीचे आया और कार की छत पर बैठ गया। वहां पास में ही ब्रिज से जा रहे लोगों से मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने तुरंत दमकलकर्मियों को सूचना दी। दो घंटे की मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बचा लिया गया। इनकी पहचान जगतसिंहपुर जिले के धीरनकिया गांव की रश्मि रंजन स्वैन और केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा गांव के प्रशांत मोहंती के रूप में हुई है।

Next Story