Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

मानवता की मिसाल : RPF कॉन्स्टेबल ने हार्टअटैक से जूझ रहे व्यक्ति की बचाई जान, लोग जमकर कर रहे तारीफ़

Sharda Kachhi
18 Sep 2023 7:27 AM GMT
मानवता की मिसाल : RPF कॉन्स्टेबल ने हार्टअटैक से जूझ रहे व्यक्ति की बचाई जान, लोग जमकर कर रहे तारीफ़
x

मुंबई : मुंबई में आरपीएफ के एक कॉन्स्टेबल ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, वह उस समय फरिश्ता बनकर आया, जब एक पुरुष यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर यात्री की जान बचाई। सात सितंबर को सुबह करीब आठ बजे मुंबई के कुर्ला स्टेशन के …

मुंबई : मुंबई में आरपीएफ के एक कॉन्स्टेबल ने मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, वह उस समय फरिश्ता बनकर आया, जब एक पुरुष यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने समय पर कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर यात्री की जान बचाई।

सात सितंबर को सुबह करीब आठ बजे मुंबई के कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-11 पर एक यात्री दिल का दौरा पड़ने से बेहोश होकर गिर गया था। उसकी जान बचाने के लिए उसे कॉन्स्टेबल ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कॉन्स्टेबल मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और यात्री को सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। इसके बाद आरपीएफ ने स्टेशन मास्टर और जीआरपी कर्मियों की मदद से यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने आरपीएफ कर्मी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सही समय पर सीपीआर देने की वजह से ही यात्री की जान बच सकी है। फिलहाल, यात्री की हालत स्थिर है।

Next Story