Begin typing your search above and press return to search.
Hair

Vitamin E Capsule Benefits : हेयरफॉल से निपटने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का करें उपयोग, मिलेंगे कई फायदे...

Rohit Banchhor
17 Sep 2023 1:41 PM GMT
Vitamin E Capsule Benefits
x

Vitamin E Capsule Benefits : स्किन के साथ ही विटामिन ई बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। अगर आपको हेयरफॉल की समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके एक इस्तेमाल से ही …

Vitamin E Capsule Benefits

Vitamin E Capsule Benefits : स्किन के साथ ही विटामिन ई बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। अगर आपको हेयरफॉल की समस्या है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके एक इस्तेमाल से ही आपको खूब फायदा मिल सकता है। अगर आप अपनी डायट में विटामिन ई को शामिल करते हैं तो भी इससे फायदा मिल सकता है। विटामिन ई के कैप्सूल आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाते हैं। अगर आप बालों पर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

Read More : Saffron Tea Benefits : दिन की शुरूआत केसर की चाय से करें, शरीर के कई बीमारियों के लिए है फायदेमंद…

बालों पर कैसे यूज करें विटामिन ई?
बालों के लिए विटामिन ई काफी फायदेमंद है। झड़ते बालों पर अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो किसी भी तेल में विटामिन ई कैप्सूल को मिला लें। इसके बाद इसे बालों की जड़ तक अच्छे से लगा लें। इसे ज्यादा असरदार बनाने के लिए अच्छे से सिर पर मालिश करें, उसके बाद बालों में अच्छे से कंघी भी कर लें। मालिश के बाद तेल को कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें, इसके बाद आप इसे शैम्पू से धो सकते हैं।

Read More : Benefits of Hibiscus flower : इन बीमारियों के लिए गुड़हल का फूल है असरदार, ऐसे करें इसका उपयोग…

बनाएं हेयर मास्क-
इस हेयर मास्क के लिए आपको विटामिन ई कैप्सूल, नारियल तेल और अरंडी के तेल की जरूरत होगी। इसके लिए एक विटामिन ई कैप्सूल में 2 बड़े चम्मच नारियल और अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिक्स को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और बाद में माइल्ड शैम्पू से हेयर वॉश करें।

Next Story