Begin typing your search above and press return to search.
sports

IND-SL ASIA CUP FINAL : टीम इंडिया ने श्रीलंका की पूरी टीम को 50 पर किया ऑल आउट, सिराज ने बरपाया कहर, 21 रन देकर 6 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन...

Rohit Banchhor
17 Sep 2023 12:25 PM GMT

IND-SL ASIA CUP FINAL : एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 50 रनों के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया है। भारत के लिए मोहम्मद …

IND-SL ASIA CUP FINAL

IND-SL ASIA CUP FINAL : एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 50 रनों के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया है। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवरों में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने एक मेडन ओवर भी निकाला। हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवरों में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। श्रीलंका ने 15 ओवरों के बाद 50 रन बनाए।

Next Story