Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG BIG BREAKING : पुलिस के जाल में फंसा 1 करोड़ का ईनामी नक्सली, आया था इलाज कराने और हो गई धरपकड़ वाली सर्जरी! जानें पूरा मामला?

Sharda Kachhi
16 Sep 2023 8:22 AM GMT
CG BIG BREAKING :
x

CG BIG BREAKING :

CG BIG BREAKING : जगदलपुर। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के चंगुल में एक करोड़ का इनामी नक्सली पक़डा गया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर संजय दीपक राव उर्फ विजय की कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। वो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ …

CG BIG BREAKING :
CG BIG BREAKING :

CG BIG BREAKING : जगदलपुर। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के चंगुल में एक करोड़ का इनामी नक्सली पक़डा गया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर संजय दीपक राव उर्फ विजय की कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। वो तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावे संजय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय था।

CG BIG BREAKING : जानकारी के मुताबिक अपने इलाज के सिलसिले में दीपक राव तेलंगाना आया था। जहां खुफिया इनपुट्स के आधार पर नक्सली संजय दीपक राव को पुलिस ने पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक किसी भी हमले की प्लानिंग टीम का वो हिस्सा रहा करता था। वो जानकारियां जुटाकर अपनी टीम को शेयर किया करता था। झीरम, ताड़मेटला, रानी बोदली जैसी कई बड़ी वारदातों में वो संलिप्त रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही बस्तर के एक टीम को तेलंगाना भेजा जा सकता है। जहां उससे हमले के संबंध में जानकारी ली जायेगी।

Next Story