Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, भाजयुमो नेता सहित दो की गई जान...

Rohit Banchhor
11 Sep 2023 10:31 AM GMT
CG Accident
x

सूरजपुर। CG Accident जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात छत्तीसगढ़ ढाबा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक विश्रामपुर के रहने वाले थे। बता दें कि शिवनंदनपुर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष गगनदीप बग्गा अपने साथी गौरव राय के साथ मोटरसाइकिल …

CG Accident

सूरजपुर। CG Accident जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात छत्तीसगढ़ ढाबा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक विश्रामपुर के रहने वाले थे।
बता दें कि शिवनंदनपुर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष गगनदीप बग्गा अपने साथी गौरव राय के साथ मोटरसाइकिल में विश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहा था।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने भाजपा नेता की कार और बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान, चालक फरार…

इसी दौरान छत्तीसगढ़ ढाबा के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। तेज गति से गिरने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटे लगी। स्थानीय लोगों ने बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गगन बग्गा की चार माह पूर्व शादी हुई थी।

Next Story