Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : 5 दिनों से लापता चरवाहा का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
10 Sep 2023 9:07 AM GMT
CG News
x

कोरबा। CG News जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता चरवाहा की नाले में सड़ी-गली लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है। Read More : CG News …

CG News

कोरबा। CG News जिले के उरगा थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता चरवाहा की नाले में सड़ी-गली लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Read More : CG News : खेत में फिर मिला हाथी का शव, जताई जा रही ये आशंका, जाँच में जुटी वन विभाग की टीम

बता दें कि 4 दिन पहले तबियत खराब होने पर चरवाहा गांव जाने के नाम से निकला हुआ था। जानकारी के अनुसार मृतक आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा करीब 1 माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Next Story