Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

UP Crime : सास ने दो शूटरों को सुपारी देकर अपनी बहू की कर्रवाई हत्या, ऐसे हुआ खुलासा, जाने क्या है वजह...

Rohit Banchhor
9 Sep 2023 2:40 PM GMT
UP Crime
x

नोएडा। UP Crime जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरौली के एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 शार्पशूटरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सास ने ही दो शार्पशूटरों …

UP Crime

नोएडा। UP Crime जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छपरौली के एक घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 शार्पशूटरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सास ने ही दो शार्पशूटरों को 1 लाख रुपए देकर अपनी ही बहू की हत्या करवाई है।

Read More : UP Crime : रक्षाबंधन से पहले भाइयों ने बहन को उतारा मौत के घाट, चार गिरफ्तार…

बता दें कि बिहार की रहने वाली 27 वर्षीय सोनी छपरौला गांव में अपने पति के साथ रहती थी। सोनी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और वह दूसरी शादी करके यहां अपने पति के परिवार के साथ रह रही थी। बीते 5 सितंबर को 2 बदमाशों ने सोनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात कबूल ली। मगर हत्यारों ने पुलिस को जो बताया, उसे जान पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल अभी तक पुलिस हत्या की जिन-जिन थ्योरी पर काम कर रही थी, वह सभी गलत साबित हुई।

Read More : UP Crime : दिनदहाड़े भैंस कारोबारी से 23 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी…

दरअसल हत्यारों ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या उसकी ही सास ने करवाई है। सास ने ही हत्या के लिए उनको सुपारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतिका की सास को गिरफ्तार कर पूछताछ किया, तो मृितका की सास गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा शादी करने के बाद से ही परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था। वह परिवार की आर्थिक मदद भी नहीं करता था। पुलिस पूछताछ में सास ने बताया कि बहू सोनी पहली शादी तोड़कर दूसरी शादी करके यहां आई थी। बहू उसकी सेवा भी नहीं करती थी। इसलिए वह उसे पसंद नहीं करती थी, इसलिए उसने दो शूटरों के जरिए उसकी हत्या करवा दी।

Next Story