Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

interesting news : पंडरी के शो-रूम मालिक का गौ-प्रेम, रोज गद्दी पर बैठती है गाय, स्वयं दरवाजा खोलकर आती है भीतर, पढ़ें ये दिलचस्प खबर

Sharda Kachhi
5 Sep 2023 4:54 AM GMT
interesting news : ​
x

interesting news : ​

interesting news : ​रायपुर : रायपुर में पंडरी के महालक्ष्मी क्लाथ मार्केट के एक शो-रूम में दिन में एक बार ऐसा नजारा दिखेगा कि कोई भी सहसा चौंक जाए। दरअसल यहां साड़ी के एक शोरूम में रोजाना एक गाय आती है। वह बाकायदा शोरूम का डोर खोलती है, फिर भीतर आकर गद्दी पर बैठ जाती …

interesting news : ​
interesting news : ​

interesting news : ​रायपुर : रायपुर में पंडरी के महालक्ष्मी क्लाथ मार्केट के एक शो-रूम में दिन में एक बार ऐसा नजारा दिखेगा कि कोई भी सहसा चौंक जाए। दरअसल यहां साड़ी के एक शोरूम में रोजाना एक गाय आती है। वह बाकायदा शोरूम का डोर खोलती है, फिर भीतर आकर गद्दी पर बैठ जाती है। कुछ देर बैठने के बाद गाय खुद उठकर बाहर चली जाती है। यह सिलसिला पिछले 7 सात से चल रहा है।

interesting news : शोरूम वाले इस गाय को चंद्रमणि कहकर पुकारते हैं। उसके साथ उसका बछड़ा चंद्रभान भी रोज आता है, लेकिन वह बाहर रहकर ही अपनी मां का इंतजार करता है, कभी भीतर नहीं आता। एक मीडिया टीम सोमवार को दोपहर ढाई बजे शो-रूम में पहुंची। लगभग एक घंटे के इंतजार के बाद गाय चंद्रमणि अपने बछड़े चंद्रभान के साथ शोरूम के गेट पर पहुंची। फिर शीशे का गेट खोलकर सीधे गद्दी पर आकर बैठ गई।

interesting news : ग्राहकों को साड़ी दिखा रहे शोरूम के मालिक अखिल जैन उर्फ पद्म डाकलिया ने उसे प्रणाम किया। थोड़ी देर गाय के पास बैठने के बाद वे फिर से काम में व्यस्त हो गए। गाय भी उनके पास ही बैठकर सबको काम करते हुए देखती रही। थोड़ी देर में भीड़ छंटी तो अखिल गाय को सेब खिलाने लगे।

read more : Hal Shashti 2023: संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएँ आज रखेंगी निर्जला व्रत, फटाफट नॉट कर लें हल षष्ठी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सबकुछ

interesting news : उन्होंने ही बताया कि गाय को सेब इतना पसंद है कि लोग इसे ‘एप्पल वाली गाय’ कहते हैं। यह सिलसिला वर्ष 2016 से लगातार जारी है। ऐसा शायद कभी नहीं हुआ कि गाय दुकान में नहीं आई हो। एक बात और, शोरूम वाले गाय का पीछा कभी नहीं करते। उन्हें नहीं पता कि गाय कहां से आती है और शोरूम बंद होने के बाद कहां जाती है?

हमारे लिए कामधेनु, मालकिन मानते हैं

interesting news : शो-रूम मालिक अखिल कहते हैं- हमारे ​लिए यह कामधेनु और माता लक्ष्मी का स्वरूप है। हम इसे ही दुकान की मालकिन मानते हैं। अखिल खैरागढ़ की मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। गायों के प्रति उनके सेवाभाव और समर्पण को देखते हुए केंद्रीय पशुपालन व डेयरी मंत्रालय ने उन्हें जीव जंतु कल्याण बोर्ड का मानद सदस्य बनाया है।

Next Story