Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

CG NEWS : बेमेतरा में कांग्रेसियों ने घेरा थाना, BJP कार्यकर्ताओं पर लगाया ये सनसनीखेज आरोप, जानिए पूरा मामला?

Sharda Kachhi
5 Sep 2023 9:03 AM GMT
CG NEWS :
x

CG NEWS :

CG NEWS : बेमेतरा में कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय के घेराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। CG NEWS : कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर विधायक छाबड़ा के खिलाफ गाली गलौज करने का …

CG NEWS :
CG NEWS :

CG NEWS : बेमेतरा में कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय के घेराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया।

CG NEWS : कांग्रेस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर विधायक छाबड़ा के खिलाफ गाली गलौज करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाने का घेराव किया। साथ ही चेतावनी दी कि 2 दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

CG NEWS : दरअसल, 2 दिन पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक आशीष छाबड़ा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके निवास का घेराव किया गया था। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन कर विधायक और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। मामले में कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक छाबड़ा को व्यक्तिगत रूप से गाली गलौज दी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की।

read more : CG BREAKING : डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में प्रतिमाह 3000 रूपए की बढ़ोत्तरी, CM भूपेश की घोषणा पर हुआ अमल

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठाए सवाल

CG NEWS : बता दें कि 2 सितंबर को विधायक आशीष छाबड़ा राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर गए हुए थे। इसी दिन बेमेतरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया गया था, घेराव के दौरान पुलिस की नाकामी के चलते सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता विधायक आशीष छाबड़ा के कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए थे। वहीं कांग्रेसी भी मौके पर रहे और उन्होंने भाजपाइयों के प्रदर्शन को देखा। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सामने आ गए और इसको लेकर दोनों पक्षों में भारी विवाद हुआ था। अब मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, पार्षद रश्मि मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया।

Next Story