Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

MP News : नहाने के दौरान नदी में नहाने गये 5 बच्चे की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...

Sharda Kachhi
3 Sep 2023 3:22 PM GMT
MP News
x

नर्मदापुरम। MP News जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र के दूधी नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। चार के शव कल देर रात्रि तक बरामद किए गए थे, जबकि आज सुबह पांचवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है। Read More : MP NEWS : अमरकंटक …

MP News

नर्मदापुरम। MP News जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र के दूधी नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। चार के शव कल देर रात्रि तक बरामद किए गए थे, जबकि आज सुबह पांचवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया है।

Read More : MP NEWS : अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में लागू हुआ ‘ड्रेस कोड’, मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा साइन बोर्ड, इन कपडों में प्रवेश वर्जित

बता दें कि डूमर जैतवाड़ा गांव के 6 बच्चे कल गांव के समीप दूधी नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड का अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। देर रात्रि तक चार बच्चों के शव दूधी नदी से निकाल लिए गए। एक बच्चे की तलाश की जा रही थी, जिसका शव आज सुबह निकाला गया। सभी बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक बच्चों की पहचान अनिकेत, दीपेश, समीर, किशन और करण के रूप में हुई है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Next Story