Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Breaking Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान...

Sharda Kachhi
3 Sep 2023 4:08 PM GMT
Raipur Accident Breaking
x

रायपुर। Breaking Accident जिले के गोबरानवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति घायल है। सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। …

Raipur Accident Breaking

रायपुर। Breaking Accident जिले के गोबरानवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम लखना के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति घायल है। सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : Breaking Accident : तेज रफ्तार कार और ऑटो रिक्शा में हुई भिड़ंत, 9 लोग हुए घायल, 3 की हालत गंभीर…

बता दें कि दंपति गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम अरंड के रहने वाले है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी सवार होकर कहीं से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी ग्राम लखना के पास स्कार्पियो वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Next Story