Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Raipur Accident : तेज रफ्तार कार ने सायकिल सवार तीन युवतियों को मारी टक्कर, एक की गई जान, दो घायल...

Rohit Banchhor
1 Sep 2023 4:28 PM GMT
Raipur Accident Breaking
x

रायपुर। Raipur Accident जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के चंपारण चौकी में एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने सायकिल सवार तीन युवतियों को टक्कर मारकर खेत में जा पलटी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल …

Raipur Accident Breaking

रायपुर। Raipur Accident जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के चंपारण चौकी में एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने सायकिल सवार तीन युवतियों को टक्कर मारकर खेत में जा पलटी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से कार चालक फरार है।

Read More : Raipur Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, महिला की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम..

बता दें कि मृतिका कुमारी गिरजा साहू 18 वर्ष अपनी सहेली तामेश्वरी यादव, लाकेश्वरी साहू व पूनम साहू के साथ सायकिल में सवार होकर घर जा रही थी। तभी एक तेज रफ्तार अर्टिका कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सायकिल सवार युवतियों को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कुमारी गिरजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवती घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना के बाद कार खेत में जाकर पलट गई। घटना के बाद से चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Next Story