Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Diamond League : गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, ज्यूरिख डायमंड लीग में जीता रजत पदक, लॉन्ग जंप में श्रीशंकर को पांचवां स्थान

Sharda Kachhi
1 Sep 2023 2:52 AM GMT
Diamond League :
x

Diamond League :

Diamond League : नई दिल्ली : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नीरज बस कुछ सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक चूक गए। विश्व चैंपियनशिप में …

Diamond League :
Diamond League :

Diamond League : नई दिल्ली : भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को ज्यूरिख डायमंड लीग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले नीरज बस कुछ सेंटीमीटर से स्वर्ण पदक चूक गए। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। नीरज उनसे 15 सेंटीमीटर पीछे रह गए। वहीं, ज्यूरिख डायमंड लीग के लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के मुरली श्रीशंकर पांचवें स्थान पर रहे।

नीरज के तीन प्रयास फाउल रहे
Diamond League : विश्व चैंपियन बनने के चार दिन बाद ही स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के सामने इस सत्र में अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखने की चुनौती थी। यह नीरज का इस सत्र में पहला रजत है। इससे पहले वह तीन प्रतियोगिताओं में सिर्फ स्वर्ण ही जीते थे। नीरज रविवार को बुडापेस्ट में 88.17 मीटर भाला फेंक कर पहली बार विश्व विजेता बने थे। हालांकि, ज्यूरिख में वह स्वर्ण जीतने में कामयाब नहीं हो सके। नीरज के छह प्रयासों में से तीन फाउल रहे। उनके प्रयास कुछ इस प्रकार रहे- 80.79 मीटर, फाउल, फाउल, 85.22 मीटर, फाउल और 85.71 मीटर।

नीरज का पहला प्रयास: 80.79 मीटर का थ्रो
Diamond League : पहले राउंड में नीरज ने 80.79 मीटर का जेवलिन थ्रो किया और वह फिलहाल दूसरे स्थान पर रहे। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने पहले राउंड में 81.62 मीटर का थ्रो किया और वह पहले स्थान पर चल रहे हैं। नीरज दूसरे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 78.78 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।

नीरज का दूसरा प्रयास: फाउल
Diamond League : दूसरे राउंड में नीरज का थ्रो फाउल करार दिया गया। जर्मनी के जूलियन वेबर 84.75 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष पर आ गए। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच 83.46 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे, फिनलैंड के ओलिवर हेलैंडर 81.63 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर आ गए। लिथुआनिया के मातुसेविशियस ने दूसरे राउंड में 81.18 मीटर का थ्रो किया। वहीं, नीरज पांचवें स्थान पर रहे।

read more : Horoscope Today 1 September 2023 : ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, मां लक्ष्मी की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी जातकों का हाल…

नीरज का तीसरा प्रयास: फाउल
Diamond League : दूसरे के बाद तीसरे प्रयास में भी नीरज का थ्रो फाउल करार दिया गया। वह पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। जूलियन वेबर ने तीसरे राउंड में 79.04 मीटर का थ्रो किया। वहीं, जाकुब वादलेच ने 80.04 मीटर का थ्रो किया। ओलिवर हेलैंडर का थ्रो फाउल रहा। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूद एडिस ने 80.12 मीटर का थ्रो किया।

नीरज का चौथा प्रयास: 85.22 मीटर का थ्रो
चौथे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 85.22 मीटर का थ्रो किया। वह सीधे दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, जाकुब वादलेच ने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया और नीरज से आगे निकल गए। वह पहले स्थान पर हैं। जूलियन वेबर ने चौथे प्रयास में 85.04 मीटर का थ्रो किया और वह तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज का पांचवां प्रयास: फाउल
पांचवें राउंड में भी नीरज ने फाउल किया। वह फिलहाल 85.22 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने भी पांचवें अटेम्प्ट में फाउल किया। हालांकि, वह 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहले स्थान पर हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर ने पांचवें अटेम्प्ट में 82.01 मीटर का थ्रो किया। वह 85.04 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

नीरज का छठा प्रयास: 85.71 मीटर का थ्रो
Diamond League : छठे राउंड में नीरज ने 85.71 मीटर का थ्रो किया, लेकिन वादलेच के 85.86 मीटर के अटेम्प्ट को पीछे नहीं छोड़ सके। छठे राउंड में वादलेच का अटेम्प्ट फाउल रहा। वहीं, जूलियन वेबर ने 84.92 मीटर का थ्रो किया। छठे राउंड में बेस्ट ऑफ थ्री के बीच मुकाबला होता है।

Next Story