Begin typing your search above and press return to search.
Article

Horoscope Today : शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ, जानिए पूरी 12 राशियों का क्या होगा हाल?

Sharda Kachhi
31 Aug 2023 3:02 AM GMT
Horoscope Today 1 May 2023
x

Horoscope Horoscope Today : राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं …

Horoscope Today 25 Apr 2023Horoscope

Horoscope Today : राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दिनांक 31 अगस्त 2023 गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?

नई दिल्ली,। आज दिनांक 31 अगस्त 2023, गुरुवार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त हो सकती है। आइए पंडित से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

मेष राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ने आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल ही सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें और वाणी पर संयम रखें।

तुला राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना की स्तिथि बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नए कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज के दिन आपके किसी जानकर व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

Next Story