Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Crime News : रक्षाबंधन पर्व पर 2 भाइयों के परिवारों बीच चला खूनी संघर्ष, दो महिला सहित तीन की गई जान...

Rohit Banchhor
31 Aug 2023 4:42 PM GMT
Crime News:
x

Crime News:

रांची। Crime News जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र ग्राम गंजा देवनजारा टोला में रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में एक भाई और उसकी दो पत्नियां शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। …

Crime News:

रांची। Crime News जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र ग्राम गंजा देवनजारा टोला में रक्षा बंधन के दिन दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में एक भाई और उसकी दो पत्नियां शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

Read More : Crime news : दामाद का रौद्र रूप…ससुराल में बरसाई अंधाधुंध गोलियां…देखें VIDEO

बता दें कि झामेश्वर और उसके भाई अलग-अलग होटल चलाते हैं। कुछ दिन पहले झामेश्वर के पालतू मवेशी उसके भाई के होटल में चले गए थे। मवेशी कई बार दूसरे के खेत की फसल भी चर गए थे। इसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर दोनों परिवार आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इसी दौरान झामेश्वर बेदिया 42 वर्ष, सरिता देवी 39 वर्ष और संजू देवी 25 वर्ष की हत्या कुदाल और चापड़ जैसे धारदार हथियारों से कर दी गई।

Read More : Crime News : युवक ने अपने परिवार को जहर देकर की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी और मासूम बेटे की गई जान…

इस संघर्ष में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार के दिन ट्रिपल मर्डर से गांव और आसपास के इलाकों के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण एसपी हरीश बिन जमा ने कहा कि दो परिवारों के बीच विवाद में तीन लोगों की हत्या हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Next Story