Begin typing your search above and press return to search.
Article

Plant Tips For Home : घर में लगे ये पौधे पैसों और तरक्की में बनते हैं बाधा, नकारात्मक ऊर्जा का होता है वास, जानें कौन से हैं वह पेड़

Sharda Kachhi
29 Aug 2023 2:55 AM GMT
Plant Tips For Home : घर में लगे ये पौधे पैसों और तरक्की में बनते हैं बाधा, नकारात्मक ऊर्जा का होता है वास, जानें कौन से हैं वह पेड़
x

Plant Tips For Home

Plant Tips For Home : पौधे और वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, हमारे माहौल को स्वच्छ रखते हैं और हमारे मन को शांति देते हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि हर पौधा घर के लिए अच्छा नहीं होता? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ …

Plant Tips For Home

Plant Tips For Home : पौधे और वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, हमारे माहौल को स्वच्छ रखते हैं और हमारे मन को शांति देते हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि हर पौधा घर के लिए अच्छा नहीं होता? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे वास्तु दोष उत्पन्न कर सकते हैं और घर वालों के जीवन में बाधा डाल सकते हैं।

कई बार लोग अपने घर की सोभा बढ़ाने के लिए कोई भी पौधा लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता, क्योंकि ये पौधे वास्तु दोष का कारण बन जाते हैं। इसका बुरा प्रभाव घर के सदस्यों के जीवन पर देखने के मिलता है। साथ ही घर की शांति भंग हो जाती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। इन सब का कारण घर में लगे कुछ पौधे होते हैं, जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं

भूलकर भी घर में न लगाएं ये पौधे
घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इस तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इस तरह के पौधे जिंदगी में कई तरह की परेशानियां पैदा कर देती हैं।

वास्तु के अनुसार, यदि घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि घर में लगा पीपल का पेड़ नकारात्मकता देता है।

बबूल का पेड़
बबूल के पेड़ में तीखे कांटे होते हैं जो आस-पास के लोगों को चोट पहुंचा सकते हैं। इसलिए बबूल के पेड़ को घर के आस-पास रखना भी उचित नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि यह परिवार में कलह और झगड़े पैदा करता है। बबूल के पेड़ से घर से सुख-शांति छिन जाती है।

कपास का पौधा
कपास के पौधे को घर में रखना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह गरीबी, बीमारी और दुर्भाग्य लाता है। कपास एक ऐसी फसल है जिसकी कठिन मेहनत से खेती की जाती है। इसलिए इस पौधे की उपस्थिति से घर में गरीबी का वातावरण बन जाता है। यदि घर में कपास का पौधा है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

नीम का पौधा
नीम के पौधे को भी घर में लगाने से बचना चाहिए। नीम एक कड़वा पौधा है और इसलिए इसकी उपस्थिति से घर में खटास आ जाती है। यह भी कहा जाता है कि नीम नकारात्मक ऊर्जा लाता है और रिश्तों में दरार डाल सकता है।

इसके अलावा यदि घर में लगा कोई भी पौधा अगर सूख रहा है, तो उसे हटा देना बेहतर रहता है। कहा जाता है कि घर में रखा सूखता हुआ पौधा नकारात्मकता बढ़ाता है और इससे मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से रूठ कर चली जाती है।

इन पौधों को लगाने से आएगी खुशहाली

वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस में मनी प्लांट लगाना शुभ माना गया है। हरा-भरा मनी प्लांट का पौधा नौकरी और कारोबार में तरक्की की ओर इशारा करता है।

घर में तुलसी, गेंदा और चंपा के पौधे लगाना भी शुभ माना गया है। वास्तु जानकारों के अनुसार तुलसी, गेंदा, चंपा के पौधे घर में लगाने से घर में सकारात्मकता का विकास होता है।

Disclaimer: यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए TCP 24 उत्तरदायी नहीं है।

Next Story