Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Big Accident : तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंदा, तीन की गई जान, कई की हालत गंभीर...

Rohit Banchhor
29 Aug 2023 11:09 AM GMT
Big Accident
x

पलामू। Big Accident जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव के शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढ़वना के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे 17 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के …

Big Accident

पलामू। Big Accident जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरांव के शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढ़वना के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे 17 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 अन्य घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read More : Big Accident : पेंट्रीकार में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 9 लोगों की गई जान, हादसे के बाद छत्तीसगढ़ में किया अलर्ट

बता दें कि इस हादसे में नरसिंहपुर पथरा के उदल प्रसाद चौरसिया 34 वर्ष और रोहित कुमार 45 वर्ष व कोटा गांव निवासी मधु मेहता 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ।

Next Story