Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Voter festival : सौ फिसदी मतदान के लिए आज जलाएंगे दीप, 80 से ज्यादा उम्र के मतदाता घर से कर सकेंगे वोट...

Rohit Banchhor
24 Aug 2023 9:38 AM GMT
Voter festival
x

रायपुर। Voter festival विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों में सौ फिसदी मतदान के लिए प्रशासन की ओर से आज बुढ़ातालाब विवेकानंद सरोवर परिसर में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। Read More : गाड़ी पर तिरंगा लगाने से …

Voter festival

रायपुर। Voter festival विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों में सौ फिसदी मतदान के लिए प्रशासन की ओर से आज बुढ़ातालाब विवेकानंद सरोवर परिसर में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Read More : गाड़ी पर तिरंगा लगाने से पहले हो जाएं सावधान, कुछ विशेष लोगों को ही गाड़ी में तिरंगा लगाने का है अधिकार…

इस कार्यक्रम में केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम के सदस्य मतदाताओं को मतदान का महत्व बताएंगे। इसी तरह 26 अगस्त को मरीन ड्राइव तेलीबांधा से वाकेथाून का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, तृतीय लिंग समुदाय के लोग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों समेत शासकीय अधिकारी-कर्मचारी ओर आम लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वाकेथॉन सुबह 7 बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा से शुरू होकर आनंद नगर चौक होते हुए केनाल लिंक रोड से छत्तीसगढ़ क्लब और गांधी चौक होकर वापस मरीन ड्राइव पहुंचेगा।

Read More : Festival List In August 2023 : यहां देख ले अगस्त महीने की सारी तीज-त्योहारों की लिस्ट, जाने कब है नागपंचमी और रक्षाबंधन…

80 साल के वरिष्ठ मतदाता को देंगे प्राथमिकता-
इस बार 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता अपने घर से भी मतदान कर सकेंगे। दिव्यांग मतदाताओं, गर्भवती महिला मतदाताओं और 60 से 80 साल के वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें मतदान केंद्रों में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी।

Next Story