Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Elephant Attack : घर में सो रही थी वृद्ध महिला, हाथी ने उतारा मौत के घाट, वनकर्मियों ने हाथी को खदेड़ा...

Rohit Banchhor
21 Aug 2023 10:58 AM GMT
Elephant Attack
x

कटघोरा। Elephant Attack कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है। वहीं अब हाथियों का दल ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं। वहीं देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर एक वृद्ध महिला को मौत …

Elephant Attack

कटघोरा। Elephant Attack कटघोरा वन मंडल में लंबे अरसे से हाथियों का दल अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहा है। वहीं अब हाथियों का दल ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथी फसलों और घरों को निशाना बना रहे हैं। वहीं देर रात हाथियों ने एक घर में घुसकर एक वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Read More : Elephant Attack : हाथियों ने मचाई आतंक, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, तीन घायल…

बता दें कि रविवार की लगभग 10 बजे हाथियों का दल कटघोरा वनमंडल के ऐतमा नगर रेंज में दस्तक दी और गुरसियां सर्किल में घुसते साथ ही रापेर मोहल्ला में जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान हाथियों का दल एक घर में घुसकर सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया। जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताया जा रहा है। घर के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी वन विभाग को लगते ही मौके पर वन अधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के दल को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।

Next Story