Begin typing your search above and press return to search.
news

Luna-25 Mission : लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ लूना-25, जानें एजेंसी ने बताई क्या वजह...

Rohit Banchhor
20 Aug 2023 11:39 AM GMT
Luna-25 Mission
x

Luna-25 Mission : रूस के अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस ने कहा कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रोस्कोस्मोस ने एक दिन पहले बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामान्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल …

Luna-25 Mission

Luna-25 Mission : रूस के अंतरिक्ष निगम रोस्कोस्मोस ने कहा कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रोस्कोस्मोस ने एक दिन पहले बताया कि लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामान्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका।

Read More : 7th pay commission : पेंशनर्स के हित में सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई राहत में बढ़ोतरी का आदेश जारी, ख़ुशी से फूले कर्मचारी…

यह स्थिती तब उत्पन्न हुई थी जब सोमवार के लिए नियोजित टचडाउन से पहले शनिवार को 11.10 जीएमटी पर यान को प्री-लैंडिंग कक्षा में ले जाने की कोशिश की गई। स्पेस एजेंसी ने बताया कि विशेषज्ञ अचानक आई दिक्कत से निपटने में फिलहाल असफल रहे। वे लगातार इस पर काम कर रहे हैं। इससे पहले रूसी एजेंसी ने कहा था कि लूना 21 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

Read More : Mission 2023 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता…

चंद्रमा के जीमन की भेजी थीं तस्वीरें
रोस्कोस्मोस ने बताया था कि लूना-25 ने चांद के जमीन क्रेटर की तस्वीरें पोस्ट की हैं। यह चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध का तीसरा सबसे गहरा गर्त है, जिसका व्यास 190 किमी और गहराई आठ किमी है। एजेंसी का कहना है कि लूना-25 से अबतक प्राप्त डाटा से चांद की मिट्टी में रासायनिक तत्वों के बारे में जानकारी मिली है।

Next Story