Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Train canceled : अगर आप भी ट्रेन में सफर करते है तो पढ़े ये खबर, यहां से गुजरने वाली 4 पैसेंजर रद्द...

Rohit Banchhor
18 Aug 2023 3:18 PM GMT
CG Train Cancelled :
x

CG Train Cancelled :

रायपुर। Train canceled रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में रेलवे दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 19 से 23 अगस्त 2023 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप …

CG Train Cancelled :

रायपुर। Train canceled रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में रेलवे दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 19 से 23 अगस्त 2023 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जो इस प्रकार है।

Read More : Train Canceled : आप ट्रेन में यात्रा करते हो तो आपके लिए है काम की खबर, आज से एक सप्ताह तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द…

रद्द होने वाली गाडियां-
1) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Read More : Train canceled : अगर आप ट्रेन में सफर करने वाले है तो दे ध्यान, 10 अगस्त से 19 ट्रेन रहेगी रद्द, ये ट्रेनें चलेगी देरी से…

परिवर्तित मार्ग में चलाने वाली गाडियां-
1) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सरला रोड- संबलपुर सिटी होकर चलेगी।
2) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी- सरला रोड होकर चलेगी।

Next Story