Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 39 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharda Kachhi
17 Aug 2023 12:37 PM GMT
MP Election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने 39 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट
x

MP Election 2023 : भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र और छग के लिए लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी गई है। …

MP Election 2023 : भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र और छग के लिए लिस्ट जारी की गई है। मध्यप्रदेश में 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए 21 नामों की घोषणा कर दी गई है।

MP Election 2023 : बता दें कि बुधवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सीएम सहित कई नेताओं ने शिरकत की थी। आपसी सहमति के बाद समिति ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नामों की सूची जारी की है। हालांकि भाजपा ने इतने पहले सूची जारी कर सभी को चौंकाया है। ऐसा प्रयोग पहली बार हो रहा है। जारी सूची में मालवा-निमाड़ इलाके की 11 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं।

MP Election 2023 : बता दें कि इस बार मालवा-निमाड़ पर दोनो ही प्रमुख पार्टियों का फोकस ज्यादा है। मालवा निमाड़ की सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, राऊ, तराना, घटिया विधानसभा सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं। वहीं एमपी की पहली सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं। सबलगढ़, छतरपुर, जबलपुर, चाचौड़ा, पेटलावद में महिला को उम्मीदवार बनाया है।

read more : CG Big breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 21 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश की 39 सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के नाम

Next Story