Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

CG BREAKING : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता का निधन, रायपुर में चल रहा था इलाज, घर ले जाने के दौरान तोड़ा दम

Sharda Kachhi
17 Aug 2023 4:07 AM GMT
CG BREAKING : पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता का निधन, रायपुर में चल रहा था इलाज, घर ले जाने के दौरान तोड़ा दम
x

CG BREAKING रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी की तबीयत ख़राब होने की वजह से उनका निधन हो गया है। उनकी तबियत बिगडने के बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलाराम भोजवानी को एम्बुलेंस पर वेंटिलेटर के सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव ले जाया जा …

CG BREAKING रायपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी की तबीयत ख़राब होने की वजह से उनका निधन हो गया है। उनकी तबियत बिगडने के बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलाराम भोजवानी को एम्बुलेंस पर वेंटिलेटर के सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। राजनांदगांव के लखोली मुक्तिधाम में उनका गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया है।

लीलाराम भोजवानी राजनांदगांव विधानसभा से दो बार विधायक बने है जिसमे एक बार श्रम मंत्री भी रहे है। वही लीलाराम भोजवानी कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार से 40 वोटो से हारे थे। जहा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने लोकसभा उपचुनाव में 10 हजार मतों से हारे थे। बता दे की लीलाराम भोजवानी छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष के साथ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चैयरमेन भी रह चुके थे.

गुरूवार की शाम उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया जाएगा। आपको बता दे कि लीलाराम भोजवानी पहली बार साल 1965 में राजनांदगांव नगर निगम में पार्षद बने। इसके बाद सन 1990 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीता, फिर 1998 में भी वापस विधायक चुने गए ।

अविभाजित मध्य प्रदेश के समय में लीलाराम श्रम विभाग में मंत्री रहे, इसके अलावा उन्होंने साल 2000 से विधायक दल के कोषाध्यक्ष, राजनांदगांव भाजपा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारियां भी संभाली। भोजवानी कई बार श्रमिकों, झुग्गी झोपड़ी वासियों की समस्या,मजदूर, मुर्रा पोहा और सामाजिक संस्थाओं के आंदोलन की वजह से जेल भी जा चुके थे। 17 अगस्त को दोपहर 3ः30 बजे निवास स्थान से होते हुए मानव मंदिर चौक से गंज चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए भाजपा कार्यालय में 4 बजे पार्थिव देह को श्रद्धांजलि के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 4ः30 बजे के लगभग लखोली मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा

Next Story