Begin typing your search above and press return to search.
BOLLYWOD

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे पर टुटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेत्री ने दिया अर्थी को कंधा, देखें वीडियो

Sharda Kachhi
13 Aug 2023 7:31 AM GMT
Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे पर टुटा दुखों का पहाड़, पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, अभिनेत्री ने दिया अर्थी को कंधा, देखें वीडियो
x

Ankita Lokhande :

Ankita Lokhande : अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे ने शनिवार (12 अगस्त) को निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह 68 वर्ष के थे। फिलहाल, उनकी मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त को सुबह 11 …

Ankita Lokhande :

Ankita Lokhande : अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे ने शनिवार (12 अगस्त) को निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह 68 वर्ष के थे। फिलहाल, उनकी मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। हालांकि, अंकिता या उनके पति विक्की जैन की ओर से निधन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सदमे में अंकिता लोखंडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को टरफेस अपार्टमेंट में रखा गया है। बता दें कि अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं। सोशल मीडिया वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिता के निधन से अंकिता गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अंकिता का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखता है। उनके पिता पेशे से बैंकर थे।

पिता के अस्पताल से लौटने पर खुश हुईं अंकिता लोखंडे | Ankita Lokhande happy  on father's return from hospital

छोटे पर्दे से हुईं मशहूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। एकता कपूर ने अपने सीरियल पवित्र रिश्ता में उन्हें पहला मौका दिया था। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो में अर्चना नाम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी के अलावा अंकिता कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी वह नजर आ चुकी हैं।

Next Story