Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

World tribal day : CM भूपेश ने खोला सौगातों का पिटारा, बस्तर के हर जिले में खुलेगा B.Ed-D.Ed कॉलेज, 100 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा इंडोर स्टेडियम

Sharda Kachhi
9 Aug 2023 1:25 PM GMT
World tribal day :
x

World tribal day :

World tribal day : जगदलपुर : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सौगातें दी। जगदलपुर के मंच से उन्होंने बस्तर जिले को कुल 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। साथ ही बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में बीएड और डीएड कॉलेज खोलने की …

World tribal day :
World tribal day :

World tribal day : जगदलपुर : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सौगातें दी। जगदलपुर के मंच से उन्होंने बस्तर जिले को कुल 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। साथ ही बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों में बीएड और डीएड कॉलेज खोलने की घोषणा की है। वहीं संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाने की भी उन्होंने घोषणा की है।

World tribal day : जगदलपुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आदिवासी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। CM भूपेश बघेल, डिप्टी CM टीएस सिंहदेव समेत आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बस्तर के विधायकों ने कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, जब प्रदेश में BJP की सरकार थी तो किसान से लेकर मजदूर हर वर्ग के लोग परेशान होते थे।

READ MORE : World tribal day : विश्व आदिवासी दिवस पर CM भूपेश बघेल ने 696 हितग्राहियों को बांटे वनाधिकार पट्टे, विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत दी ये सौगात

World tribal day : बस्तर के आदिवासियों को फर्जी केस में जेल में डाल दिया जाता था। लेकिन, जब राज्य में कांग्रेस की सरकार आई तब हमने निर्दोषों को जेल से छुड़वाया। राज्य के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाया है। बस्तर की महिलाओं को रोजगार मिला है। महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। किसानों का कर्जा माफ किया गया है। CM ने कहा कि, वनोपज के दाम बढ़ाए गए हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को 442 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं।

जानिए CM की घोषणाएं…

बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खोले जाएंगे बीएड और डीएड कॉलेज।
जगदलपुर में 100 करोड़ रूपए की राशि से बनेगा इंडोर स्टेडियम
शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
मडरीमहु-उरुकपाल से कुमाकोलेंग लंबाई 14.50 किलोमीटर मार्ग का निर्माण।
जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘भूमकाल चौक‘‘ किया जाएगा।
भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल का होगा निर्माण।

Sharda Kachhi

Sharda Kachhi

    Next Story