Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

'हेलो पृथ्वीवासियों...आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?', जब Chandrayaan-3 ने पूछा...और फिर

Sharda Kachhi
9 Aug 2023 7:48 AM GMT
Chandrayaan
x

नई दिल्ली : 'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?'… ये पूछा है Chandrayaan-3 ने. चंद्रयान ने ये सवाल एक ट्वीट करके पूछा है. ट्वीट को अब तक 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है. 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. 86 बार कोट किया गया है. 37 बार बुकमार्क किया …

Chandrayaan

नई दिल्ली : 'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?'… ये पूछा है Chandrayaan-3 ने. चंद्रयान ने ये सवाल एक ट्वीट करके पूछा है. ट्वीट को अब तक 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है. 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. 86 बार कोट किया गया है. 37 बार बुकमार्क किया गया है. इसके अलावा इसे 1.68 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

ट्वीट में लिखा है Hey earthlings! I'm in the lunar orbit. @isro, could you please allow me to post some pictures? So that I can make them feel jealous!

यानी… हे पृथ्वीवासियों! मैं चंद्रमा की कक्षा में हूं. @isro, क्या आप कृपया मुझे कुछ तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं? ताकि मैं उन्हें जलन महसूस करा सकूं!

चंद्रयान-3 चंद्रमा की तस्वीरों के जरिए किसे जलाना चाहता है यह बात स्पष्ट नहीं है लेकिन इशारा जरूर है. दुनियाभर के नजर भारत के इस मून मिशन पर लगी है. अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सब बिना पलकें झुकाएं भारत और इसरो की ओर देख रहे हैं. इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब ये मिशन सफल होगा. हो सकता है कुछ को भारत और इसरो की यह सफलता रास न आ रही हो. शायद उन्हें ही जलाने की बात चंद्रयान-3 कर रहा हो.

चंद्रयान-3 ने कितनी यात्रा पूरी की… अब कितनी बाकी

14 जुलाई 2023: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हुई.
31 जुलाई 2023: चंद्रयान-3 धरती की सभी पांच कक्षाओं में चक्कर लगाने के बाद चांद के हाइवे पर निकला. जिसे ट्रांस लूनर इंजेक्शन कहा गया.
5 अगस्त 2023: चंद्रमा की पहली कक्षा में डाला गया.
6 अगस्त 2023: चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया.
9 अगस्त 2023: चंद्रमा की तीसरी कक्षा में डाला जाएगा.
14 और 16 अगस्त: चांद की चौथी और पांचवीं ऑर्बिट में जाएगा चंद्रयान-3.
17 अगस्तः चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे.
18 और 20 अगस्त: चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग होगी.
23 अगस्त: लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा.

Next Story