Begin typing your search above and press return to search.
news

Red Heart Emoji : अब महिलाओं को दिल वाली इमोजी भेजे तो जाना पड़ सकता है जेल, अलग से जुर्माना भी चुकाना पड़ेगा...

Rohit Banchhor
6 Aug 2023 2:59 PM GMT
Red Heart Emoji
x

Red Heart Emoji : सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग मैसेज के रिप्लाई में इमोजी भेजकर जवाब देते हैं। अगर आपको भी इमोजी भेजने की आदत है तो आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपको जेल भी भिजवा सकती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो …

Red Heart Emoji

Red Heart Emoji : सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग मैसेज के रिप्लाई में इमोजी भेजकर जवाब देते हैं। अगर आपको भी इमोजी भेजने की आदत है तो आपके लिए बुरी खबर हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपको जेल भी भिजवा सकती है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्यार या स्नेह जताने के लिए दिल वाली इमोजी भेजते हैं। लेकिन अब ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आ सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह।

Read More :
World Emoji Day 2023 : चैटिंग में दिल वाले इमोजी का करते हैं यूज? तो जानिए सभी रंग के हार्ट का मतलब…

बता दें कि खाड़ी के दो इस्लामिक मुल्कों, कुवैत और सऊदी अरब ने दिल वाले इमोजी को भेजना अपराध बताया है और कहा कि ये महिलाओं को अय्याशी के लिए प्रेरित करते हैं। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों देशों में दिल वाला इमोजी महिलाओं को भेजता है, तो उसे दो वर्ष की जेल हो सकती है। कुवैत में कोई दोषी पाया जाता है तो सरकार उसे दो वर्ष की सजा और 2,000 कुवैती दिनार (लगभग 5.38 लाख रुपये) का जुर्माना लगा सकती है।

Read More : World Emoji Day 2021: इमोजी बन गई भावनाओं की पहचान, इसके बिना अधूरी है फोन से लेकर सोशल मीडिया तक की लाइफ, कुछ ऐसा रहा है इतिहास

सऊदी अरब में कोई दोषी पाया जाता है तो सरकार उसे 2 से 5 साल की सजा और 1 लाख सऊदी रियाल (लगभग 22 लाख रुपये) का जुर्माना लगा सकती है। दरअसल ये नियम केवल इन दो देशों में रहने वालों के लिए लागू हैं। जब कोई महिला उसके खिलाफ केस करेगी, तो कोई व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया में फसेगा। सऊदी अरब में बार-बार ऐसी गलती करने पर 5 साल की सजा और 66 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

Next Story