Begin typing your search above and press return to search.
Accident

Accident News : भारी बारिश के चलते मकान की दीवार गिरी, दबने से दो बच्चों की गई जान...

Rohit Banchhor
6 Aug 2023 10:02 AM GMT
Accident News
x

टिहरी। Accident News जिले की तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में भारी बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे की ढेर में दबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा …

Accident News

टिहरी। Accident News जिले की तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में भारी बारिश के चलते एक मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे की ढेर में दबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पहले भी आपदा आई थी। इस तरह की घटना ना घटे इसके लिए रोकथाम के उपाय करने के लिए, संबंधित विभाग को तुरंत निर्देशित किया जाएगा।

Read More : CG Train Accident News : मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरी, मची अफरा-तफरी…

बता दें कि प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार भारी बारिश के कारण भरभरा कर टूट गई। बच्चों के दादा प्रेमदास 60 वर्ष भी इसी कमरे में सो रहे थे। इस हादसे में उनका पैर भी चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बच्चों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। घटना के बारे में चंबा थाना अध्यक्ष एल एस बुटोला ने बताया कि इलाके में रात को भारी बारिश हुई। घटना की सूचना पाते ही राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा व सत्यों पुलिस चौकी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे के ढेर में दबे बच्चों को बाहर निकाला गया, दोनों बच्चों को 108 की मदद से पीएचसी सत्यों पहुंचाया गया जहाँ दोनों बच्चे कुमारी स्नेहा 12 वर्ष एवं रणवीर 10 वर्ष को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Next Story