Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : घर पर किसान बना रहा था सीढ़ी, करंट की चपेट में आने से गई जान...

Rohit Banchhor
30 July 2023 12:19 PM GMT
CG News
x

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई है। बताया जाता है कि किसान घर में सीढ़ी बनाने का काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृत किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Read …

CG News

जांजगीर-चांपा। CG News जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई है। बताया जाता है कि किसान घर में सीढ़ी बनाने का काम कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृत किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Read More : CG News : डूबते बेटे को बचाने मां ने कूदी नाले में, दोनों की गई जान…

बता दें कि ग्राम कांसा का रहने वाला किसान मोटे लाल कश्यप 35 वर्ष अपने घर में खुद ही सीढ़ी निर्माण कर रहा था। सीढ़ी के ठीक बगल में छत पर टिन लगा हुआ था। किसान के घर की बिजली की तार टिन से सटी हुई थी। बिजली वायर किसी जगह से कटी हुई थी। इसकी वजह से बिजली की तार से सटे टिन में भी करंट फैल गया। टिन में फैले करंट की चपेट में किसान आ गया और बेहोश होकर सीढ़ी से नीचे गिर गया।

Read More : CG News : पेट्रोल छिड़क कर कचरा जलाना पड़ा महंगा, आग में झुलसी सास-बहू, अस्पताल में भर्ती…

परिजनों ने उसे गिरते हुए देखा और आनन-फानन में नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद किसान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में करंट लगने से किसान की मौत होना लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का पता चल सकेगा।

Next Story