Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Alert : रास्ता भटककर तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है खतरनाक एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट, भारी तबाही की संभावना…

Sharda Kachhi
27 July 2023 7:27 AM GMT
Alert
x

नई दिल्ली : नासा ने एक बड़े एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्टेरॉयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्टेरॉयड 2023 OR1 नामक यह एस्टेरॉयड वर्तमान में लगभग 41,100 किलोमीटर प्रति घंटे की …

Alert नई दिल्ली : नासा ने एक बड़े एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जो बृहस्पति और मंगल ग्रह के बीच स्थित एस्टेरॉयड बेल्ट से रास्ता भटककर पृथ्वी की तरफ आ रहा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्टेरॉयड 2023 OR1 नामक यह एस्टेरॉयड वर्तमान में लगभग 41,100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है। कल (27 जुलाई) को 12 लाख किलोमीटर की दूरी पर इसके पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने की संभावना है।

एस्टेरॉयड 2023 OR1 का आकार

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्टेरॉयड 2023 OR1 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 58 फीट चौड़ा है और यह एस्टेरॉयड के एटन समूह से संबंधित है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब खतरे को देखते हुए एजेंसी अलर्ट जारी करती है। पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉयड पर नासा अंतरिक्ष और पृथ्वी पर मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद से नजर रखती है।

Next Story