Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Ied Defuse : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, जंगल में बिछाए गए 40 आईईडी बरामद...

Rohit Banchhor
22 July 2023 12:15 PM GMT
Ied Defuse : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, जंगल में बिछाए गए 40 आईईडी बरामद...
x

रांची। Ied Defuse झारखंड पुलिस ने नक्सलियों द्वारा तबाही मचाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राज्य के लातेहार जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने कुकू जंगल से 40 आईईडी बम बरामद किए। बम को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन के नीचे लगाए गए थे। Read More : Ied …

रांची। Ied Defuse झारखंड पुलिस ने नक्सलियों द्वारा तबाही मचाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राज्य के लातेहार जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने कुकू जंगल से 40 आईईडी बम बरामद किए। बम को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन के नीचे लगाए गए थे।

Read More : Ied defuse : जवानों ने नक्सलियों के मंसूबो पर फेरा पानी, बरामद 3 किलोग्राम का आईईडी को किया डिफ्यूज…

बता दें कि सुरक्षा बल के जवान जब गारु थाना के कुकू जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, उस समय उन्होंने एक पेड़ के नीचे तार लगा देखा। जब उन्होंने मिट्टी हटाई तो देखा कि वहां आइईडी बम बिछाए गए थे। इसकी सूचना सुरक्षा बलों ने पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स को दी। सूचना पर बीडीडीएस की टीम जंगल पहुंची और बरामद आइईडी बमों को डिफ्यूज कर दिया।

Read More : Dried basil : धर्म शास्त्रों में सूखी तुलसी को माना जाता है अशुभ, लेकिन इसके उपाय होते है कारगर, व्यक्ति को बना देता धनवान…

बरामद किए गए आईईडी बम 35 से 40 किलो वजनी थे। इन्हें निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में 150 मीटर कोडेक्स वायर, 80 फीट सेफ्टी फ्यूज, 8 प्रेशर सीरिज मैकेनिज्म समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए।

Next Story