Begin typing your search above and press return to search.
Health & Fitness

Belly Fat : आप भी बढ़े हुए पेट से है परेशान, आखिर क्यों निकलने लगती है तोंद? वजह जानकर कभी नहीं करेंगे ये काम...

Rohit Banchhor
20 July 2023 2:49 PM GMT
Belly Fat
x

Belly Fat :  ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए पेट के कारण परेशान हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां, लटकती तोंद हर किसी के लुक को खराब कर सकती है। इस तरह के फिगर में फिटिंग के कपड़े पहनने पर शर्मिंदगी हो सकती है। वहीं अगर लूज फिटिंग कपड़े पहने जाएं तो आप काफी मोटे लग …

Belly Fat

Belly Fat : ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए पेट के कारण परेशान हैं। लड़के हो या फिर लड़कियां, लटकती तोंद हर किसी के लुक को खराब कर सकती है। इस तरह के फिगर में फिटिंग के कपड़े पहनने पर शर्मिंदगी हो सकती है। वहीं अगर लूज फिटिंग कपड़े पहने जाएं तो आप काफी मोटे लग सकते हैं। लटकती तोंद छिपाने का सिर्फ एक ही तरीका है कि इसे कम किया जाए। हालांकि, बेली फैट को कम करना इतना आसान भी नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद भी कुछ लोग तो एक इंच भी कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले ये जानना चाहिए कि आखिर पेट की चर्बी बढ़ती ही क्यों है। यहां जानिए कुछ ऐसी बाते हैं जो लटकती तोंद का कारण बनती हैं।

Read More : Health Benefits Of Black Salt : स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है काला नमक, वेट लॉस ही नहीं गैस की समस्या भी करता है दूर…

क्यों बढ़ता है पेट- बेली फैट बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। सबसे मुख्य कारण यह है कि आप रोजाना में जो खा-पी रहे हैं, उससे मिलने वाली कैलोरी को बर्न नहीं करते हैं। जिसकी वजह से वजन और पेट की चर्बी बढ़ सकती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ लोगों की मांसपेशियां कम होने लगती हैं। यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा गंभीर है जो शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं।
खराब खाना- इसके अलावा पेट निकलने के कई और कारण भी हो सकते हैं, जैसे खराब खाना। खराब खाने में शक्कर वाली चीजें, बहुत तला भुना शामिल हैं। इन सभी चीजों में बहुत ज्यादा कार्ब्स होते हैं जो पेट निकलने का कारण बन सकते है।

Read More : Health Tips : स्वस्थ शरीर के लिए क्यों जरूरी है बायोटिन? जानिए इसके अचूक फायदे, पढ़ें हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

शराब- शराब पीना भी लटकते पेट कि एक वजह हो सकती है। ज्यादा शराब पीने से लीवर की बीमारी और सूजन सहित कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। पुरुषों के लटकते पेट की ये मुख्य वजह हो सकती है।
टेंशन- कोर्टिसोल एक ऐसा हार्माेन है जो शरीर के तनाव को नियंत्रित करने और उससे निपटने में मदद करता है। जब कोई व्यक्ति टेंशन में होता है, तो उसका शरीर कोर्टिसोल छोड़ता है, और यह उसके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकता है।
खराब नींद- खराब नींद की वजह से भी पेट निकलने की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा 7 से 9 घंटे सोने की सलाह दी जाती है।
स्मोकिंग- वैसे तो स्टडीज में कहा गया है कि पेट चर्बी बढ़ने का सीधा कारण स्मोकिंग नहीं है। लेकिन फिर भी इसे एक जोखिम कारक के तौर पर देखा जाता है।

Next Story